Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह भाजपा महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के नामांकन रैली में शामिल हुए , विधानसभा और लोकसभा के बाद नगर निगम चुनाव में नांदगांव मे तीसरी बार कमल खिलेगा : डॉ रमन सिंह

*राजनांदगांव:* विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह नगर निगम चुनाव के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए और नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ पहुँचे।

इस अवसर पर विस अध्यक्ष जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह जी भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के नामांकन में शामिल रहे। इस दौरान नांदगांव की सड़कों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनता के अपार समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां श्री यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने जनता से अपील की है कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी एवं समस्त भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन दें।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान