Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

– मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया शुभारंभ
राजनांदगांव 28 जून 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी प्रांगण में 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में सीटी स्केन, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि आज डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य के लिए 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्य किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वायशेप ओवरब्रिज के निर्माण से नागरिकों को बहुत सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का विकास कर पूरा देश विकास की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। भारत 2 से 3 वर्ष में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीगसढ़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी, दो वर्ष का बोनस, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति ने डोंगरगढ़ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के ईलाज के लिए आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरूआत की है। इससे ईलाज के लिए अब रायपुर और राजनांदगांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह  सेवा एवं पुनीत का कार्य है। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा संचालित मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। धर्मार्थ चिकित्सालय में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू करना बहुत अच्छा कार्य किया है। इससे आस-पास के क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में चिकित्सा सुविधा मिल जाएगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू होने से क्षेत्रवासियों को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कार्य ट्रस्ट ने किया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार मोदी एक-एक गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक शहर सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बने इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों को बराबर रूप से विकास के लिए राशि का वितरण कर रही है। लोक निर्माण विभाग सड़कों, भवनों का निर्माण तेज गति से कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रसाद योजना के तहत श्री यंत्र के साथ डोंगरगढ़ में विभिन्न विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 किलो मीटर के भीतर अमृत स्टेशन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार राज्य में विकास के कार्य तेज गति से कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वायशेप पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री दिनेश गांधी, श्री सौरभ कोठारी, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी, समाज प्रमुख, नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल