Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से करेंगे मुलाकात

– कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज प्रयास आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके साथ ही बालिका छात्रावास और बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने प्रयास आवासीय विद्यालय में पर्याप्त प्रकाश और माईक की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने बालिका छात्रावास में सभी कार्यों के लिए महिला स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका छात्रावास में 24 घंटे महिला सहायक अधीक्षिका की ड्यूटी लगाने कहा। परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, लाईट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिका छात्रावास में किचन और वाशिंग एरिया में बाउंड्रीवाल के लिए तत्काल प्राक्कलन तैयार करने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के 113 बच्चों का प्रवेश पूर्ण कर लिया गया है। आवासीय विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल एवं मेस की सुविधा है। दोनों हॉस्टल के लिए अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हेतु चार सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है तथा पूरा कैम्पस सीसीटीवी की निगरानी में है। 12 क्लास रूम फेकल्टीस का चयन भी रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से डेमो के पश्चात किया गया है। क्लास रूम में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही नीट-जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाएगी। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत