Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ग्राम भर्रेगांव में आयोजित तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

– सैनिकों-जवानों के पराक्रम को सलाम करते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा
राजनांदगांव 17 मई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और वीर जवानों के साहस को सलाम किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे भारतीय सेना के शौर्य के तहत निर्दोष नागरिकों के जीवन को समाप्त करने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चलाया गया। हमारे सैनिकों-जवानों के इस पराक्रम को सलाम करते हुए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
शांतिपूर्ण, अनुशासित, संगठित एवं उत्साह से भरी तिरंगा यात्रा में ग्राम भर्रेगांव एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं देशभक्तिपूर्ण गीतों की धुन पर गली-गली घुमकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक, हम सेना के साथ है और ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने भारत की जीत सशस्त्र बलों की सुरक्षा, सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों को धन्यवाद दिया। तिरंगा यात्रा में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, श्री मनोज साहू, श्री खिलेश्वर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत भर्रेगांव श्रीमती लक्ष्मी बंजारे, श्री पप्पू रमेश चंद्राकर, श्री योगेश बंजारे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!