Ro no D15139/23

सहायक उपकरणों ने बदली सुकमा बाई की जिंदगी

*लकवाग्रस्त पैर के बावजूद अब आत्मविश्वास के साथ चल-फिर रही हैं 70 वर्षीय श्रीमती सुकमा बाई*

*जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की पहल से मिला वॉकर व छड़ी, फिर लौटी आत्मनिर्भरता*

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंदों तक संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पहुंचता है, तब वह केवल सहायता नहीं बल्कि जीवन में नया आत्मविश्वास और सम्मान भी लेकर आता है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम उरवाही की 70 वर्षीय श्रीमती सुकमा बाई इसका प्रेरक उदाहरण हैं। एक पैर लकवाग्रस्त होने के कारण लंबे समय से उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बिना सहारे घर से बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया था और दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

*घर पहुंचकर सुनी समस्या, तत्काल उपलब्ध कराए सहायक उपकरण*

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीमती सुकमा बाई के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का गंभीरता से आकलन किया। टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ आय एवं निवास प्रमाण-पत्र बनवाने में भी सहयोग किया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उन्हें घर पर ही वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध कराई गई। साथ ही वॉकर का सुरक्षित एवं सही तरीके से उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

*अब अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रही हैं सुकमा बाई*

सहायक उपकरण मिलने के बाद श्रीमती सुकमा बाई के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। अब वे वॉकर और छड़ी की सहायता से पहले की तुलना में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ चल-फिर रही हैं। वे अपने कई दैनिक कार्य स्वयं करने लगी हैं तथा अस्पताल, बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक भी आसानी से पहुंच पा रही हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि उनका जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।

*अब मुझे फिर से आत्मनिर्भर बनने का हौसला मिला*

श्रीमती सुकमा बाई भावुक होकर कहती हैं कि पहले बिना सहारे घर से बाहर निकलना भी बेहद कठिन था। अब वॉकर और छड़ी की मदद से वे अपने कई कार्य स्वयं कर लेती हैं। उन्हें फिर से आत्मनिर्भर बनने का हौसला मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस संवेदनशील पहल ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है और अब वे स्वयं को पहले से अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक