Ro no D15139/23

पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026: पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. मुक्ति कुमार झा एवं “गोपिकृष्ण मिथिला पंचांग” के प्रधान सम्पादक ने चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के संयोग के बीच होलिका दहन का विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित किया है. ग्रहण और भद्रा के साए के बावजूद तय इस सीमित समय में ही विधि-विधान से होलिका दहन करना शुभफलदायी माना जाएगा. महावीर मंदिर पटना के ज्योतिषाचार्य डॉ. मुक्ति कुमार झा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पूर्णमासी में होलिका दहन की जाती है. प्रतिपदा में होली खेली जाती है. इस बार पूर्णिमा तिथि दो और तीन मार्च को पड़ रही है. दो मार्च 2026 को भद्रा है, वैसे तो भद्रोपरान्त रात्रिशेष 05:10 मिनट उपरि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है, लेकिन लोकाचार को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजकर 57 मिनट से सुबह 05 बजकर 10 मिनट के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बन रहा है और चार मार्च का होली खेली जाएगी.

भद्रा में होलिका दहन वर्जित, केवल लोकाचार संभव

ज्योतिषाचार्य डॉ मुक्ति कुमार झा ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति में होली सिर्फ एक लोकानुरंजक उत्सव नहीं बल्कि धर्म, दर्शन, अध्यात्म और सामाजिक समरसता का समन्वित महापर्व है. पटना महावीर मंदिर के ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र विभाग द्वारा फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2082 (ईस्वी सन् 2026) के अवसर पर होलिका पर्व के आयोजन के विषय में शास्त्रीय, ज्योतिषीय एवं धर्मशास्त्रीय प्रमाणों के गहन परीक्षण के बाद होलिका दहन धर्मशास्त्रों में स्पष्ट निर्देश है कि भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा यानी कि श्रवणी एवं फाल्गुनी पूर्णिमा में भद्रा काल में दहनादि कृत्य वर्जित है. दो मार्च को भद्रा है और भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता लेकिन लोकाचार का पालन किया जा सकता है.

दो मार्च को आधी रात से होलिका दहन शास्त्र सम्मत

ज्योतिषाचार्य डॉ. मुक्ति कुमार झा ने बताया कि ने कहा कि जब रात में पूर्णिमा मिलेगी तभी होलिका जलाई जाएगी, लेकिन पूर्णिमा के साथ ही भद्रा का आरंभ होता है यदि पूरी रात भद्रा मिल रही तो भद्रा का मुख भाग छोड़ कर धर्मसिंधु के अनुसार आधी रात से पहले ही भद्रा में भी होलिका जलाई जा सकती है, इस साल पूणिमा का आरंभ 2 मार्च की शाम 5 बजकर 32 मिनट से हो रहा है और इसकी समाप्ति 3 मार्च की शाम 4 बजकर 45 मिनट हो रही है. दो मार्च को ही पूर्णिमा के साथ भद्रा भी लग रहा है. उसका मुख भाग साम 05 बजकर कर 32 मिनट से सुवह 05 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, इसीलिये दो मार्च को सुवह 05 बजकर 10 उपरि शास्त्र सम्मत होगा, वैसे मध्य रात्रि में भी होलिका दहन करने से कोई दोष नहीं है. भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन शुभ है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!