Ro no D15139/23

जरूरत के वक्त महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम संतरा बाई को हर माह मिलता है एक हजार

कोरबा 02 अप्रैल 2025/पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिंघिया पंचायत में रहने वाली संतरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की कमी पड़ती थी। पहले उम्र रहने पर वह किसी तरह हाजिरी-मजदूरी का काम करके कुछ पैसे का बंदोबस्त कर लिया करती थी, अब अधिक उम्र होने की वजह से वह चाहकर भी कही काम नहीं कर पाती, ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघिया के ग्राम भदरापारा की रहने वाले संतरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम जैसी गरीब महिलाओं के प्रति बड़ा उपकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीद पाती है। संतरा बाई ने बताया कि उनका राशनकार्ड भी बना हुआ है। इससे भी उन्हें बहुत मदद मिल जाती है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष ही उनका प्रधानमंत्री आवास भी बना है। आवास बन जाने से उन्हें झोपड़ी में जो परेशानियां हुआ करती थी वह अब अब दूर हो गई है।
  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल