Ro no D15139/23

मनोरा में जल जागृति अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

जशपुरनगर 06 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले में जल जागृति जशपुर अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोरा में सोमवार को जल संरक्षण हेतु जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत मनोरा के अध्यक्ष परमेश्वर भगत, उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर, जनपद सदस्य शोसन टोप्पो एवं कांता भगत, एसडीओ पीएचई यूएस पवार, डब्लूआरडी एसडीओ एसके रात्रे, अनुप साहू, एसएडीओ गोविन्द राम चौहान, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की दीदियां एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत मनोरा के अध्यक्ष श्री परमेश्वर भगत ने जल जागृति अभियान को जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है तथा हमें स्वयं से प्रयास करते हुए जल बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से जल संरक्षण हेतु सहयोग की अपील की और कहा कि यह कार्य सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो सकेगा।
वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने कंधे से कंधा मिला कर जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण हेतु श्रमदान भी किया। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। जल जागृति जशपुर अभियान के तहत जल जागरूकता शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को ग्राम पंचायत आस्ता, 09 अप्रैल को सोनक्यारी, 10 अप्रैल को घाघरा में किया जाएगा।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!