Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कुदुरमाल, खोडरी, घिनारा और लाफा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन आज

कोरबा 18 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 19 जून को विकासखंड कोरबा के ग्राम कुदुरमाल कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, कुदुरमाल, पताढ़ी, सेमीपाली और ग्राम उरगा के लिए भारत भवन कुदुरमाल में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह विकासखंड कटघोरा के ग्राम खोडरी कलस्टर में सम्मिलित ग्राम खोडरी, नवागांव, खैरभवना, चुरैल, रिस्दी और पड़निया के लिये ग्राम खोडरी, विकासखंड करतला के ग्राम घिनारा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम घिनारा, बोतली, पिड़िया, बांधापाली, नवापारा (चै.), बिंझकोट, नोनदरहा, बरकोन्हा और पतरापाली के लिए ग्राम घिनारा और विकासखंड पाली के ग्राम लाफा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम लाफा, भंडारखोल, खैराबहार, जेमरा, बगदरा, रतखंडी और ग्राम नगोई के लिए ग्राम लाफा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना आदि सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही लोगों को सिकलसेल बीमारी तथा उससे संबंधित जांच हेतु जागरूक किया जायेगा।
  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत