Ro no D15139/23

धरती आबा उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मदनपुर क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर

कोरबा 16 जून 2025/ जनपद पंचायत पाली के मदनपुर कलस्टर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलहरण कुर्मी एवं जनपद सदस्य श्री दिलीप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मदनपुर, नानबांका, बड़ेबांका, डोड़की, सगुना व परपरा ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में पंचायत विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं मौके पर समाधान भी किया गया।
शिविर में 20 ग्रामीणों के आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 02 नए आधार कार्ड जारी किए गए।ग्राम पंचायत बड़ेबांका में मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इसके साथ ही 16 ग्रामीण परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया।
शिविर में अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। सीईओ जनपद पंचायत पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान