Ro no D15139/23

सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्र संबलपुर, बडग़ांव और परेवाडीह में नागरिकों को किया गया जागरूकता

– आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से किया जा रहा लाभान्वित
– ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और फसल चक्र परिवर्तन के लिए किया गया प्रेरित
राजनांदगांव 22 सितम्बर 2025। जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के आदि सेवा केन्द्र ग्राम संबलपुर, बडग़ांव, परेवाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र के अंतिम छोर तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।  जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कृषि रथ रवाना

    राजनांदगांव 05 मई 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण वैष्णव ने विकसित भारत संकल्प अभियान अंतर्गत जिला पंचायत परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि रथ…

    Read more

    राजगामी सम्पदा न्यास की कृषि भूमि को कृषि कार्य हेतु देने अब 15 मई को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 05 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की विभिन्न 18 ग्रामों में स्थित कृषि भूमि को 1 जून 2026 से 15 मई 2027 तक…

    Read more

    NATIONAL

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ