Ro no D15139/23

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

धमतरी, 12 जून 2026/ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ रुद्री से किया गया, जो लक्ष्मी निवास मार्ग से होते हुए इंडोर स्टेडियम, बाबा तालाब धमतरी पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली को जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता यादव, ग्राम पंचायत रुद्री के सरपंच श्री लक्ष्मी भैया तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी श्री पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

रैली में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों, शासकीय कर्मचारियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में अनुशासित ढंग से साइकिल चलाते हुए फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल एवं फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

रैली के सफल आयोजन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक श्री खिलेंद्र कुमार साहू, श्री ओंकार पटेल, श्री अनिरुद्ध निर्मलकर, श्री विकास सिंह ठाकुर, श्री भूपेंद्र मानिकपुरी, श्री घनश्याम ध्रुव, श्री गुलशन साहू, श्री गिरीश गजपाल, श्री संदीप सिन्हा, श्री प्रखर श्रीवास्तव, श्री प्रदीप सिन्हा, श्री नवनीत पचौरी, श्री इंद्र कुमार साहू, श्री रामानंद साहू, श्री गोपेश साहू एवं श्री प्रफुल योगी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण हेतु साइकिल उपयोग को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें