Ro no D15139/23

विश्व दृष्टि दिवस पर जिले में निकाली गई जागरूकता रैली

धमतरी । राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में हर साल की तरह इस साल भी माह अक्टूबर के द्वितीय गुरुवार को 26 वॉ. “विश्व दृष्टि दिवस“ के रुप में 9 अक्टूबर को मनाया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में इस वर्ष “Love your Eyes“ थीम पर आधारित “विश्व दृष्टि दिवस“ पुरे जिले में मनाया गया। जिला चिकित्सालय धमतरी परिसर में आयोजित विश्व दृष्टि दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में नेत्रदान एवं नेत्र की सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 04 लोगों का नेत्रदान परिवार के सहमति से किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में श्रीफल, शॅाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशस्त्रि पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इसमें स्व. आत्माबाई दादर निवासी चिवरी, कुरुद, श्री पुरनदास मानिकपुरी निवासी भखारा, श्री गजानंद साहू निवासी सकरी एवं स्व.श्रीमती लक्ष्मी पंजाबी रिसाईपारा धमतरी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर उक्त अवसर पर 28 लोंगो द्वारा देहदान के साथ नेत्रदान की घोषणा पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक को सौंपा गया।
सीएमएचओ ने बताया कि 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2025 तक नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु किर्तन महमल्ला नेत्र सहायक अधिकारी तथा फलोरेंस और रिलॉयंस नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्रि पत्र के साथ सम्मानित किया गया। नेत्र सहायक अधिकारियों के बीच भी विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र संरचना प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम महेन्द्र चकधारी द्वितीय लिकेश्वर प्रजापति नेत्र सहायक अधिकारी एवं तृतीय श्रीमती सावित्री साहू स्टॉफ नर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. टोण्डर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.एस. खालसा, जिला कार्यकम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन धमतरी डॉ. प्रिया कंवर, सहित अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत किया। जिसमें नवजात शिशुओं की (आर.ओ.पी.) रेटिनोपैथी, स्कूली बच्चों की दृष्टिदोष, युवाओं में मोबाईल के रेडियेशन से आखों में सुखापन तथा मोतियाबिन्द से पीड़ित लोगों का समय में ईलाज कराये जाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री गुरुशरण साहू नेत्र सहायक अधिकारी ने किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल