Ro no D15139/23

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली
०21 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जि़ंदगी की’
कोरबा। दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 21 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की ‘दो बूंद जि़ंदगी की’ पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता रैली की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने की। रैली में सभी आचार्यगण के साथ कक्षा षष्ठम से दशम तक के भैया-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने  ‘हर बच्चा, हर टीका, हर जगह ‘, ‘पोलियो को हराना है, देश को स्वस्थ बनाना है’ जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्देश्य पोलियो वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकना और देश को पूर्णत: पोलियो मुक्त बनाए रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं, चाहे बच्चा पहले से ही स्वस्थ क्यों न हो।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 21 दिसंबर 2025 को पोलियो बूथों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और हर बच्चे का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। विद्यालय परिवार द्वारा निकाली गई इस जागरूकता रैली ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

  • Related Posts

    हाइपरटेंशन माह का समापन: बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज

      जी.एन.एम. छात्राओं और डॉक्टरों ने संभाली कमान ​रायपुर,18 जून 2026/उच्च रक्तचाप, जिसे अमूमन लोग एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वास्तव में वह एक ‘साइलेंट किलर’ (खामोश…

    Read more

    सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण

      वर्ष 2006 में आवासीय परियोजना हेतु आबंटित भूमि पर निजी बिल्डर द्वारा किया जा रहा था अवैध निर्माण रायपुर, 18 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग