Ro no D15139/23

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए टीडीएस व टीसीएस पर जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन

– ई-फाईलिंग, ई-टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी
राजनांदगांव 17 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए आयकर विभाग एवं जिला कोषालय राजनादगांव के समन्वय से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में टीडीएस व टीसीएस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी, आयकर अधिकारी (टीडीएस) भिलाई सुश्री रजनी श्रीकुमार उपस्थित थे। आयकर अधिकारी (टीडीएस) भिलाई रजनी श्रीकुमार ने कहा कि आहरण संवितरण अधिकारियों एवं उनके कर्मचारियों को टीडीएस एवं टीसीएस कटौती समय पर कराना बहुत आवश्यक है। सेमिनार में रिटर्न फाईलिंग, ई-टीडीएस और टीसीएस कटौती के समय रखे जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी विस्तार से दी। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं वित्त, लेखा से जुड़े स्टाफ को टीडीएस और टीसीएस से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ई-टीडीएस और टीसीएस प्रति तिमाही रिटर्न फाईल करना चाहिए। ई-टीडीएस व टीसीएस रिटर्न की देय तिथियां, टीडीएस व टीसीएस से संबंधित कोई अन्य मुद्दे सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
सेमिनार में बताया गया कि टीडीएस कटौती का चालान का मेल न खाना, त्रैमासिक ई-टीडीएम व टीसीएस रिटर्न की गलत फाइलिंग, त्रैमासिक रिटर्न देरी से दाखिला करने के कारण कटौतीकर्ताओं के खिलाफ बकाया मांग के लिए स्वत: नोटिस जारी हो जाता है। इन त्रुटियों के कारण केन्द्र व राज्य सरकार तथा आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का समय बर्बाद होता है। शासकीय सेवक एवं शासकीय विभागों से भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को समय पर रिफंड नहीं मिलने से मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिला कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह ने बताया कि जिला कोषालय के समन्वय से टीडीएस एवं टीसीएस के लिए जागरूकता प्रदान करने तथा अधिकारियों के जिज्ञासा के समाधान के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, लेखा से संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए