Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में एनआरएलएम कैडर्स के लिए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में शुक्रवार को कलेक्टर   अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में केवरा क्लस्टर भवन में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत डेवलपमेंट पार्टनर माइक्रोसेव कंपनी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लखनपुर विकासखंड की एनआरएलएम कैडर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान माइक्रोसेव कंपनी के छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक   खगेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए वित्तीय साक्षरता को दैनिक जीवन से जोड़कर समझाया तथा बचत, बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग, डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही वित्तीय योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। कार्यशाला में साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई। श्री खगेंद्र कुमार ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, फर्जी कॉल व मैसेज, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने वित्तीय समावेशन एवं महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित भी रख सकती हैं। कार्यशाला में एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला, एनआरएलएम के बीपीएम   मनोज केसपोट्टा, एसी  रूही सबा, एसी   अजय तिर्की, एफपीओ के सीईओ   सतीश सारथी, आईएफएस एंकर श्री शिवम पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल