Ro no D15139/23

स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में आयुर्वेद चिकित्सक को कार्य करने हेतु किया गया आदेशित

अनुपस्थित रहने के कारण पूर्व में पदस्थ आयुष चिकित्सक को नोटिस जारी
पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सक की नियमित पदस्थापना हेतु राज्य शासन को भेजी गई है प्रस्ताव

 जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025 / जिला आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में 12 अक्टूबर 2022 से विशेषज्ञ चिकित्सक (एम.डी. पंचकर्म) का पद रिक्त होने के कारण आयुर्वेद चिकित्सा विद्या पंचकर्म के तहत चिकित्सा व्यवस्था अन्य आयुर्वेद चिकित्सक के द्वारा संस्था का संचालन कराया जा रहा है।
आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक (एम.डी. पंचकर्म) नहीं होने के कारण अन्य आयुर्वेद चिकित्सक को सप्ताह में 03 दिवस वहां कार्य करने के लिए आदेशित कर दिया गया है और पूर्व में पदस्थ आयुष चिकित्सक को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना जारी की गई है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
पंचकर्म विशेषज्ञ डॉक्टर जिला जशपुर हेतु 03 पद स्वीकृत है, जिनमें से 01 विशेषज्ञ चिकित्सक जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय आयुष विंग जशपुर में पदस्थ है तथा 01 विशेषज्ञ चिकित्सक स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर पत्थलगांव में पदस्थ है। जिला मुख्यालय जशपुर में एम.डी. पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य चिकित्सक अतिशेष एवं संलग्न नहीं हैं। स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर बगीचा में पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सक की 01 पद रिक्त है। जिसकी नियमित पदस्थापना हेतु संचालनालय आयुष रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान