Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड जिले में अब तक बनाए गए 17831 वयं वंदना कार्ड

जिले में कार्ड बनाने हेतु 44 चिकित्सालय चिन्हांकन
आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक

जशपुरनगर 19मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी  एक और खास बात यह है कि पहले से परिवार का आयुष्मान कार्ड बना हो तक भी 70 से ज्यादा वालों को 5 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बुजुर्गों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जिले के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभ दिए जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा डोर-टू डोर एवं स्वास्थ्य सेंटर में बनाया जा रहा है। पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। जिसमें आयुष्मान भारत में सम्मिलित अर्थात राशन कार्ड में सूचीबद्ध एवं अन्य समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक पात्र होगे। चूंकि पहले बुजुर्गों का कार्ड भी राशन कार्ड के हिसाब से बनता था इसलिए किसी का 50 हजार तो किसी का 5 लाख का कार्ड बना हुआ है। अब जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिकों 70 वर्ष से अधिक से अपील किया गया है कि अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में बनवा लेवें। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने का अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निर्धारित समय सीमा में वय वंदना कार्ड बना लेवे। कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड साथ लेकर आयें।
जिले में अब तक 17831 वयं वंदना कार्ड बनाया गया है। आयुष्मान वयं वंदना कार्ड बनाने के लिए जिले के 44 चिकित्सालयों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें जिला चिकित्सालय जशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैकु, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आस्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घाघरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुजारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तपकरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनझरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तमता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरंगपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिछली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुलेसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पडरापाठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोलेंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनक्यारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरायणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटाईकेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरसई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शेखरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरंगपानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किलकिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्राेग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिक्की, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चम्पा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलिया शामिल हैं।

  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने