Ro no D15139/23

हितग्राहियों के घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

जिनका कार्ड नहीं बना है वे अपने नजदीकी के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं

जशपुरनगर 26 मई 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभ दिए जाने हेतु  स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा डोर-टू डोर  जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड  बनाया जा रहा है।  जिले में अब तक 8 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
इसी प्रकार आयुष्मान वय वंदना कार्ड 18 हजार से अधिक लोगों का बनाया गया और निरंतर घर घर जाकर छुटे हुए लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम  हितग्राहियों के घर घर जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया और जहां नेटवर्क की असुविधा के कारण कार्ड बनाने में परेशानी हो रही थी वहां हितग्राहियो को एक पेड़ के नीचे एकत्रित कर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाया गया। जिनका कार्ड नहीं बना है वे अपने नजदीकी के प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना कार्ड बना सकते हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी  एक और खात बात यह है कि पहले से परिवार का आयुष्मान कार्ड बना हो तो भी 70 से ज्यादा वालों को 5 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बुजुर्गों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जिले के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच