Ro no D15139/23

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही सीएचसी पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचाररत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का हाल पूछा।

ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लेप्रा सोसाईटी की टीम बैंगलोर से बस्तर जिले के स्वास्थ्य मानकों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने बस्तर भ्रमण पर आयी है, जो 18 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक बस्तर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगी। भ्रमण के प्रथम दिवस उक्त टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल पहुंच कर सबसे पहले एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चे एवं पोषण आहार की जानकारी ली, इसके पश्चात् कुष्ठ वार्ड में जाकर उपचाररत मरीज, दवाई, ग्रेड-02 विकृति एवं एमसीआर आदि की जानकारी ली। साथ ही लेब में टीबी से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए ट्रूनॉट लेब में रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। वहीं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित मरीजों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, एनएमए शिव नारायण पाण्डे, एसटीएस प्रदीप त्रिपाठी, व्हीबीडी सुपरवाईजर सुदर्शन कश्यप और अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग के सहायक शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी 11 अप्रैल तक दावा-आपत्ति का मौका

     जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा सहायक शिक्षक एलबी (ई एवं टी संवर्ग) की प्रतीक्षित अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 01 अप्रैल 2025…

    Read more

    उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए होगी पहल जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कलेक्टर  छिकारा ने दिया भरोसा

    जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ बस्तर जिले में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में जिला निवेश…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत