Ro no D15139/23

रजत जयंती महोत्सव में परियोजना स्तर पर बाल मेला, महतारी सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 26 अगस्त 2025/  एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में विगत दिवस छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन परियोजना स्तर पर किया गया। जिसके तहत परियोजना स्तर पर महतारी सम्मेलन, बाल मेला एवं मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में ग्राम सरपंच, पंच, ग्रामीण, कार्यकर्ता, महतारी वंदन योजना के हितग्राही, बच्चे एवं किशोरी बालिकाएं शामिल हुई । इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नए हितग्राहियों का आवेदन भी भराया गया।

इसी प्रकार रजत महोत्सव अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना केराडीह, बागबहार में महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बाल संदर्भ शिविर का आयोजन कर 45 कुपोषित बच्चों को लाभान्वित किया गया। कैंप में माताओं का मधुमेह, रक्तचाप तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस अवसर पर 185 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस तरह एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा एवं मनोरा में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों के द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, चित्रकला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी के रूप में बच्चों के पालक एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।
एकीकृत बाल विकास परियोजना पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पत्थलगांव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह एवं सभापति भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में समस्त पर्यवेक्षक, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के खेलकूद संबंधित गतिविधि, कविता पाठ, कहानी सुनाने, चित्रकारी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यंजनों व साग सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल