Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार

रायपुर 4 अगस्त 2026 / जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता हैं की उनका एक पक्का घर हो जिसमे वो अपने परिवार के साथ सुकून की नींद ले सके.ग्राम भगुटोला, जिला कबीरधाम के किसान श्री बलिराम पटेल के लिए कभी पक्का घर बनाना केवल एक सपना था। सीमित आय, बटाई पर खेती और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कच्चे मकान में जीवन बिताना उनकी मजबूरी थी। बरसात में टपकती छत, सीलन भरी दीवारें और हर मौसम की परेशानियां पूरे परिवार के लिए चिंता का कारण बनी रहती थीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने उनके जीवन में नया बदलाव लाया। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से बलिराम पटेल का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ और आज उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्के घर में खुशहाल जीवन जी रहा है। श्री बलिराम पटेल और उनकी पत्नी श्रीमती कमलौतीं बाई पटेल के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। खेती-किसानी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। स्वयं की पर्याप्त भूमि नहीं होने के कारण वे बटाई पर खेती करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजन के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने के बाद शासन से मिली आर्थिक सहायता और परिवार की मेहनत से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ।

बलिराम पटेल ने अपने नए घर को केवल रहने का स्थान नहीं बनाया, बल्कि भविष्य की आर्थिक मजबूती का माध्यम भी तैयार किया है। उन्होंने मकान में एक शटरयुक्त दुकान बनवाई है, जहां वे जल्द ही किराना दुकान शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इससे खेती के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत भी मिलेगा और परिवार आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा। बलिराम पटेल कहते हैं कि पहले लगता था कि अपना पक्का घर कभी नहीं बन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारा सपना सच कर दिया। अब परिवार सुरक्षित है और दुकान शुरू कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की तैयारी है। इससे बच्चों का भविष्य भी बेहतर होगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!