Ro no D15139/23

“बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल

*अखबार और प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल करने पर थमाया गया नोटिस, स्वच्छता को लेकर दी गई सख्त चेतावनी*

रायपुर, 07 अगस्त 2025/ बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम तथा आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाईयों आदि की जांच के लिए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में “बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलाया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभिहित अधिकारी एवं एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर द्वारा जिले के तीनों ब्लॉक गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर जिलेभर के दर्जनों होटलों से मिठाइयों और नमकीन के नमूने लिए गए।

अभियान के दौरान विपुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट, देवा होटल, कृष्णा स्वीट्स, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार, कान्हा स्वीट्स, जैन साहब स्वीट्स, मानव मंदिर, जैन स्वीट्स, स्वीट इंडिया, प्रयागराज मिर्जापुर चटोरी सेंटर, श्रीनाथ स्वीट्स और गुप्ता होटल शामिल है।

इन होटलों से खोवा जलेबी, पेड़ा, खोवा लड्डू, खुला मिक्चर, दालमोठ, मगज लड्डू, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, दूध बर्फी, नारियल बर्फी, चम-चम, मिल्क केक, काजू कतली, सोन केक, गुझिया, खजूर रोल, आलू मसाला, सेव और जलेबी के सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलेभर के 30 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर, हैंडलर, खाद्य सेवा देने वाले दुकानदार, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में दबिश देकर बरसात के दौरान खाद्य पदार्थों की सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता, होटल एवं दुकानों में संचालकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजा और स्वच्छ भोजन एवं नाश्ता की जांच भी की गई। अभियान के दौरान स्वछता और अखबारी एवं प्रिंटेड पेपर इस्तिमाल को लेकर 12 से अधिक दुकानदारों को नोटिस थमाते हुए नास्ते में अखबार या प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल नहीं करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने सख्त चेतावनी दी गई।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत