Ro no D15139/23

एशिया कप के लिए बांग्लादेश ने किया 16 सदस्यीय स्क्वाड का एलान, 3 साल बाद खूंखार बल्लेबाज की वापसी

खेल डेस्क । भारत और पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. लिटन दास टीम की कप्तानी करेंगे और स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन की वापसी हुई है, जो 3 साल बाद बांग्लादेश की टी20 टीम में वापस आए हैं. उनके अलावा ऑफ-स्पिनर सैफ हसन की भी टी20 टीम में वापसी हुई है. वो आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में खेलते नजर आए थे.
नुरुल हसन की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था, तभी से वो टीम से बाहर चल रहे थे. वो काफी समय से टीम में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे थे और निरंतर डोमेस्टिक मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने अब तक 46 टी20 मैचों के करियर में 445 रन बनाए हैं.
मेहदी हसन मिराज हुए बाहर
चयनकर्ताओं ने मेहदी हसन मिराज को स्क्वाड में स्थान नहीं दिया है. हालांकि उन्हें रिजर्व लिस्ट में स्थान मिला है. मेहदी हसन के टी20 आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं, अब तक 34 मैचों में उनके नाम 418 रन और केवल 18 विकेट हैं. उनके अलावा तनवीर इस्लाम और सौम्य सरकार को भी रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली है.
बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसे एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग भी मौजूद हैं. बांग्लादेश अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 11 सितंबर को हॉन्ग-कॉन्ग के साथ मैच से करेगा.
एशिया कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले