Ro no D15139/23

बंगलादेश के हिंदुओं के साथ खड़े है ,हिंदू सम्मेलन से धर्मांतरण को देगे जवाब,राष्ट्र को तोड़ने वाले विचारों को तोड़ने की तैयारी ,डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना

रायपुर, 25 मार्च 2025

रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में संघ में मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरू में तीन दिन तक चली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मुख्य बिन्दुओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर पूरे देश में नाराज़गी है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में रैलियां निकली थीं। इस विषय को लेकर प्रतिनिधि सभा में बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े रहने का आह्वान किया गया है।
सक्सेना ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में संघ इसे एक अवसर के रूप में उपयोग करेगा, समाज में व्यापक काम और विचार के विषय नीचे तक ले जाने तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।
डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर मंडल स्तर पर उत्सव पूर्ण गणवेश में मना सकें, ऐसी योजना बनी है। साथ ही बड़े पैमाने पर हिंदुत्व का विचार लेकर कुटुंब प्रबोधन आदि विषयों को लेकर घर-घर सम्पर्क करने की योजना संघ ने बनाई है। इसके साथ ही मंडलों में हिंदू सम्मेलन कराए जाएँगे।
डॉक्टर पूर्णेंदु सक्सेना ने बताया कि सद्भाव को लेकर नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी। इसके साथ जिला स्तर पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य राष्ट्र को तोड़ने वाले विचारों को तोड़ने व्यापक चर्चा की योजना बनाई गई है।
संघ कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकमाता अहिल्या देवी द्वारा बताए गए विचारों को विद्यालयों, महा विद्यालयों में जाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया जाएगा।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा