Ro no D15139/23

Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ समझौते पर वॉशिंगटन डीसी में हस्ताक्षर किए गए. बांग्लादेश की ओर से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने, जबकि अमेरिका की ओर से यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एंबेसडर जेमीसन ग्रीर ने हस्ताक्षर किए. करीब 9 महीने चली बातचीत के बाद यह समझौता नतीजे तक पहुंचा.

समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाला शुल्क 37% से घटाकर पहले 20% किया था, अब इसे और घटाकर 19% कर दिया गया है. इसके अलावा, अमेरिका ने बांग्लादेश के कुछ कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट उत्पादों को (अगर उनमें अमेरिकी कपास/फाइबर का इस्तेमाल होगा) जीरो टैरिफ देने पर सहमति जताई है.

निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा : बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इससे निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा और गारमेंट सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी. यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय माना जा रहा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने बताया कि इस समझौते में उन कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट उत्पादों को राहत मिलेगी, जिनके निर्माण में अमेरिकी सामग्री का इस्तेमाल होगा. ऐसे उत्पादों पर टैरिफ में छूट दी जाएगी.

भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख बदलने का भरोसा दिया है. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. इससे पहले भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था और रूस से तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त 25% टैक्स भी लागू था.

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार