Ro no D15139/23

महिला विश्व कप: हार के बाद मुंह छिपाकर रोती रहीं बांग्लादेशी खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की शानदार जीत

विशाखापत्तनम । दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर 232 रन का स्कोर बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। मैच के आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों ने प्रेशर में संयम रखकर शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। जिसके बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी भावुक हो गईं और मैदान पर ही रोने लगीं।
आखिरी ओवर में टूटा बांग्लादेश का दिल
बांग्लादेश के 232 रन के स्कोर के सामने एक समय पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 78 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन ऑलराउंडर मैरिजैन कैप और क्लोई ट्रायोन के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने वापसी की। मैच का फैसला आखिरी ओवरों में हुआ जब नादिन डी क्लर्क और मसाबता क्लास ने मिलकर 37 रन बनाए। आखिरी ओवर में आठ रनों की जरूरत थी और डी क्लर्क ने तीन गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। आखिरी ओवर फेंकने वाली गेंदबाज नाहिदा आंसू बहाती दिखीं और ड्रेसिंग रूम में भी कई खिलाड़ी अपना चेहरा छिपाए हुए थे जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत का जश्न मना रही थी।
बांग्लादेश की टीम हो गई भावुक
इस हार के बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी बेहद निराश थीं। मैच के बाद कप्तान निगार सुल्ताना ज्योति ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, मैं अपनी लड़कियों के आखिरी गेंद तक लड़ने के तरीके से बहुत गर्व महसूस करती हूं और मुझे दुख है क्योंकि वे ड्रेसिंग रूम में रो रही हैं क्योंकि वे बहुत युवा हैं। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने आज अपना 110 प्रतिशत दिया। वे अभी बहुत भावुक हैं और वे खुद पर विश्वास करती हैं कि हम यह जीत हासिल कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन सीखने का अनुभव था।’
लगातार दूसरी करीबी हार
यह बांग्लादेश की दूसरी करीबी हार थी। अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 103 रन पर 6 विकेट तक ला दिया था, लेकिन वे आखिरी चार विकेट नहीं ले सके थे। बांग्लादेश अब 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। यह मैच उनके लिए एक और बड़ी चुनौती पेश करेगा।

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान