Ro no D15139/23

बैंक सखी लता पांडे की मेहनत और नवाचार की मिशन संचालक ने की सराहना

रायपुर, 22 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की राज्य मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन ने आज कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत मस्सूकोकोड़ा का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीमती एलिस लकड़ा, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री रूपेश राठौर, और जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मिशन संचालक ने गांव की बैंक सखी श्रीमती लता पांडे से मुलाकात की और उनके कार्यों की सराहना की। लता पांडे ने बताया कि वह गांव में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा भुगतान, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि का हर माह लगभग 45 से 50 लाख रुपये का लेन-देन कर रही हैं। इसके एवज में उन्हें प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक का कमीशन प्राप्त हो रहा है।

*स्वरोजगार के साथ दूसरों को भी दिया रोजगार*

लता पांडे ने बताया कि बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए मोटरसाइकिल रिपेयरिंग गैरेज शुरू कराया है, साथ ही एक कपड़े की दुकान भी संचालित कर रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों में सहयोग के लिए एक अन्य महिला को रु. 8,000 प्रतिमाह मानदेय पर रोजगार भी प्रदान किया है।

मिशन संचालक सुश्री जैन ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने स्वयं के विकास के साथ उन्होंने दूसरी महिला को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह को निर्देशित किया कि जिले की सभी बैंक सखियों को मल्टी-एक्टिविटी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल सुनिश्चित करें।

*महिला समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश*

राज्य मिशन संचालक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला स्व-सहायता समूहों को हर सरकारी योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाएं, जिससे दीदियों की आय में वृद्धि हो और वे लखपति दीदी बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य स्वच्छता गतिविधियों की प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर बल दिया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!