Ro no D15139/23

वीबी-जी राम जी आजीविका डबरी मिशन से बरातु सिंह को मिला आय का नया आधार

35×35 मीटर की डबरी में शुरू हुआ मत्स्य पालन, मछली बीज मिलने से बढ़ेगी परिवार की आमदनी*

 

*जल संरचना को आजीविका से जोड़कर ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल*

 

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर स्थायी आजीविका के साधनों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत जी-राम जी आजीविका डबरी मिशन का लाभ अब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर की ग्राम पंचायत परसा निवासी श्री बरातु सिंह पोया के लिए योजना के तहत निर्मित डबरी अब उनकी अतिरिक्त आय का माध्यम बनने जा रही है। लगभग 35 मीटर × 35 मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस डबरी में मत्स्य पालन की शुरुआत हो चुकी है।

 

डबरी निर्माण पूर्ण होने के बाद मत्स्य विभाग द्वारा श्री बरातु सिंह को फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया। अब वे डबरी में मछली पालन कर अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ परिवार की आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संसाधन को आजीविका गतिविधि से जोड़ने से उन्हें अपनी उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिला है।

 

*डबरी बनी आय का नया साधन*

 

श्री बरातु सिंह पोया ने बताया कि योजना के तहत उनकी जमीन पर डबरी का निर्माण कराया गया है। डबरी तैयार होने के बाद मत्स्य विभाग से मछली बीज भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वे मछलियों का बेहतर तरीके से पालन करेंगे, जिससे आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की दैनिक जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

उन्होंने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी पहल ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अपने गांव के अन्य ग्रामीणों को भी योजना की जानकारी देने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

 

*मत्स्य पालन से बढ़ेगी अतिरिक्त आमदनी*

 

डबरी में मत्स्य पालन शुरू होने से श्री पोया को आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ जीवन स्तर में सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

 

*जल संरचनाओं का आजीविका से हो रहा अभिसरण*

 

वीबी-जी राम जी आजीविका डबरी मिशन के तहत निर्मित जल संरचनाओं को मत्स्य पालन जैसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में प्रभावी पहल है। डबरी निर्माण और मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली बीज उपलब्ध कराने से ग्रामीण परिवारों को कृषि एवं अन्य पारंपरिक गतिविधियों के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

 

इस तरह योजना के माध्यम से निर्मित डबरियां केवल जल संरक्षण और ग्रामीण परिसंपत्ति के रूप में नहीं, बल्कि आजीविका, आय संवर्धन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। श्री बरातु सिंह की पहल इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण परिवार अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!