Ro no D15139/23

बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कम्प्यूटराइज्ड अकाउंटिंग (टैली), जीएसटी, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, ई-मेल संचालन, हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड तथा कम्प्यूटर की बेसिक प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण की अवधि कुल 38 दिवस निर्धारित की गई है।

विशेष बात यह है कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी लाभ मिल सके। प्रशिक्षण में केवल 35 सीटें आरक्षित हैं, अतः इच्छुक अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 07 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज:
अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा—
1. आधार कार्ड
2. बीपीएल राशन कार्ड
3. मनरेगा जॉब कार्ड
4. बैंक पासबुक

प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सुविधा होगी।

अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
9755917024, 8839468509, 9399744532, 8839805049

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं