Ro no D15139/23

विशेष ट्रेंच तकनीक से ग्राम लिटिया की बंजर जमीन हरियाली मंे हुई तब्दील

विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत लिटिया की वर्षों से पड़ी बंजर भूमि अब हरी-भरी हरियाली में तब्दील हो चुकी है। यह परिवर्तन महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत अपनाई गई विशेष ट्रेंच वृक्षारोपण तकनीक के कारण संभव हुआ है, जिसने गांव की सूखी और अनुपयोगी जमीन को नया स्वरूप प्रदान किया है।
ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुसार लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में 1400 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें नीम, आँवला और बादाम के पौधे शामिल हैं। पहले यह भूमि असमान सतह, मिट्टी कटाव, वर्षा जल के तेज बहाव और अवैध कब्जे की संभावना के कारण अनुपयोगी बनी हुई थी और साधारण रोपण में पौधे जीवित नहीं रह पाते थे। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेंच विधि अपनाई गई, जिसमें प्रत्येक पौधे के पास गहरी और चौड़ी खाइयाँ बनाकर वर्षा जल को रोकने, मिट्टी की नमी बनाए रखने और जड़ों को मजबूती देने का प्रबंध किया गया। इस तकनीक से जमीन की गुणवत्ता में सुधार हुआ, पौधों की जड़ें गहराई तक विकसित हुईं और गर्मी के मौसम में भी वे सुरक्षित रह सके। साथ ही भूमि कटाव पर पूरी तरह रोक लगी और भू-जल स्तर में वृद्धि का सकारात्मक प्रभाव देखा गया।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पांचो बाई बंजारे और सचिव श्री मिथलेश यादव के नेतृत्व में पौधों की नियमित निगरानी, सिंचाई, खाद और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त पचास हजार रुपये की राशि से पंपलाइन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों ने इस परियोजना को सामुदायिक स्वरूप दिया, जिससे न केवल खाली भूमि सुरक्षित हुई, बल्कि गांव की जैव विविधता में वृद्धि भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि वृक्षारोपण से गांव में हरियाली बढ़ रही है और पशु-पक्षियों के लिए प्राकृतिक आवास भी विकसित हो रहा है।
परियोजना के अंतर्गत 1400 पौधों का रोपण, 2304 मानव दिवसों का सृजन, दस लाख अठारह हजार एक सौ सत्तासी रुपये की मजदूरी व्यय, चार लाख सड़सठ हजार नौ सौ छियानबे रुपये की सामग्री लागत तथा कुल 426 परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। ट्रेंच तकनीक से किया गया यह वृक्षारोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण, भूमि सुधार, जल संचयन और रोजगार उपलब्ध कराने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। ग्राम पंचायत लिटिया ने बंजर भूमि को हरी-भरी हरियाली में बदलकर मनरेगा के सकारात्मक प्रभाव को सिद्ध किया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!