Ro no D15139/23

जशपुर में शिक्षा की नई पहलरू श्नींवश् कार्यक्रम के माध्यम से सादरी भाषा में होगी बुनियादी शिक्षा

जशपुरनगर 12 जुलाई 2026 /जशपुर जिले में प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से श्नींवश् (छम्म्ट) बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ैब्म्त्ज्) के नेतृत्व में, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (क्प्म्ज्), जशपुर के मार्गदर्शन में तथा लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (स्स्थ्), नई दिल्ली द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

स्थानीय भाषा में शिक्षा की नींव

इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 एवं कक्षा-2 के बच्चों को उनकी मातृभाषा सादरी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। बहुभाषी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर की भाषा से विद्यालय की भाषा के बीच सेतु स्थापित करना है, ताकि वे अवधारणाओं को सहजता से समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ सीखें।

सांस्कृतिक समावेश के साथ शिक्षण सामग्री का विकास

कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु क्प्म्ज् के मार्गदर्शन में स्थानीय शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से सादरी भाषा में शिक्षण सामग्री तैयार की गई है। इन सामग्रियों में बच्चों की स्थानीय संस्कृति, परिवेश, लोककथाओं एवं जीवन अनुभवों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

इसमें बिगबुक, चित्र चार्ट, कविता पोस्टर, अभ्यास पुस्तिकाएँ एवं कविता-कहानी संग्रह सम्मिलित हैं। इन सभी सामग्रियों की अंतिम अकादमिक समीक्षा क्प्म्ज् के अकादमिक सदस्यों द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2026 को पूर्ण की जा चुकी है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया उच्च गुणवत्ता युक्त हो सके।

जिला स्रोत समूह का प्रशिक्षण संपन्न

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित 202 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए 20 सदस्यों का जिला स्रोत समूह (क्त्ळ) गठित किया गया है। इस समूह के लिए क्प्म्ज्, जशपुर में 8 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक 4-दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला आयोजित की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बहुभाषी शिक्षा के सिद्धांतों एवं सादरी भाषा में निर्मित सामग्री के कक्षा में प्रभावी उपयोग के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षण को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाने हेतु व्यावहारिक डेमो एवं समूह कार्य भी कराए गए।

प्रशिक्षण का समापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस क्प्म्ज् प्राचार्य श्री एम.जेड.यू. सिद्दीकी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ष्यह कार्यक्रम जशपुर के बच्चों के सीखने के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा और उन्हें अपनी भाषा में सीखने का आत्मविश्वास प्रदान करेगा।ष् उन्होंने सभी से विद्यालयों में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस पहल के माध्यम से जशपुर जिला प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में समावेशन एवं गुणवत्ता की नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया