Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ

अम्बिकापुर । नगर सेना परिसर अम्बिकापुर में आज संभाग स्तरीय चयनित महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण समापन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री राजेश पाण्डेय, संभागीय सेनानी, नगर सेना अम्बिकापुर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड कमांडर कुमारी रोशनी तिग्गा के नेतृत्व में आकर्षक परेड के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। तत्पश्चात सभी नवप्रशिक्षित महिला नगर सैनिकों को कर्तव्य, अनुशासन और सेवा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कुल 434 महिला नगर सैनिकों को बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इनमें जिला अम्बिकापुर की 110, सूरजपुर की 51, कोरिया की 80, जशपुर की 99 और बलरामपुर की 94 महिला सैनिक शामिल रहीं। प्रशिक्षण 34 कार्यदिवसों तक नगर सेना परिसर अम्बिकापुर, विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर एवं सामुदायिक केन्द्र मुक्तिपारा में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान महिला सैनिकों को फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, बलवा नियंत्रण, फायरिंग अभ्यास एवं महिला छात्रावास सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूरजपुर के पहाड़गांव फायरिंग रेंज में 15 से 20 अक्टूबर तक रेंज अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी महिला सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कृतों में परेड कमांडर म.सै.क्र.150 रोशनी तिग्गा, परेड टू-आई-सी म.सै.क्र.449 अल्फा, आल राउंड बेस्ट के रूप में म.सै.क्र.471 हेमवंती (जशपुर), म.सै.क्र.438 प्रीति सिंह (सूरजपुर), म.सै.क्र.496 अश्वनी पूरी (बलरामपुर), म.सै.क्र.169 यशोदा राजवाड़े (कोरिया) तथा म.सै.क्र.137 लक्ष्मी सिंह,अम्बिकापुर को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट मार्क्समैन के रूप में चंद्रकांता देवी (जशपुर), वसुम (सूरजपुर), रीतु पुरी (बलरामपुर), शिवानी (कोरिया) और अमीषा रानी धनकी (अम्बिकापुर) को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अम्बिकापुर एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, आत्मानंद विद्यालय केशवपुर प्राचार्य श्री संतोष साहू, वरिष्ठ जिला सेनानी श्री व्ही.के. लकड़ा, जिला सेनानी अम्बिकापुर श्री एस.के. कठुतिया एवं जिला सेनानी बैकुंठपुर श्री संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री संजय गुप्ता उपनिरीक्षक अम्बिकापुर एवं महेश मिश्रा हवलदार कोरिया ने किया। समापन अवसर पर श्री एस.के. कठुतिया, जिला सेनानी अम्बिकापुर ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…