Ro no D15139/23

बस्तर जिले में बुधवार को 35.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जगदलपुर । बस्तर जिले में बुधवार को 35.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक करपावंड तहसील में 80.1 मिलीमीटर और सबसे कम बास्तानार तहसील में 8.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जगदलपुर तहसील में 18.7 मिलीमीटर, बकावंड तहसील में 38.6 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 32.7 मिलीमीटर, लोहंडीगुड़ा तहसील में 54.7 मिलीमीटर, दरभा तहसील में 15.8 मिलीमीटर, तोकापाल तहसील में 21.7 मिलीमीटर, नानगुर तहसील में 33.3 मिलीमीटर और भानपुरी तहसील में 49.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष 14 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार बस्तर जिले में इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले का कुल औसत वर्षा 10 साल के औसत से 3.1 प्रतिशत अधिक रहा है। जिले में अब तक 842.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 817.3 मिलीमीटर रहा है।
तोकापाल तहसील में अब तक 969.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 138.8 प्रतिशत है। रभा तहसील में 13 अगस्त तक 944.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 825 मिलीमीटर का 114.5 प्रतिशत है। बस्तर तहसील में 758.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत 738.8 मिलीमीटर का 102.7 प्रतिशत है। जगदलपुर तहसील में 878.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत का 96 प्रतिशत है। बकावंड तहसील में 710.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत का 84.2 प्रतिशत है। लोहंडीगुड़ा तहसील में 799.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 95.2 है। बास्तानार तहसील में 888.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत का 97 प्रतिशत है। नानगुर में 888.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत का 97 है। भानपुरी में 694.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत का 94 प्रतिशत है। करपावंड में 890 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 101 प्रतिशत है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल