Ro no D15139/23

बस्तर दशहरा  लोकोत्सव   आज शाम लालबाग मैदान में पवनदीप और चेतना की होगी धमाकेदार प्रस्तुति

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में आयोजित लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार 7 अक्टूबर की शाम लालबाग मैदान एक बार फिर कला और संगीत के भव्य मंच में तब्दील हो जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय जनजाति नृत्यों, स्कूली छात्रों के मनमोहक प्रदर्शनों और बॉलीवुड के उभरते सितारों की प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड नाइट-पवनदीप और चेतना का जलवा
आज की शाम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड के जाने-माने गायक पवनदीप और चेतना होंगे। ये दोनों कलाकार अपनी सुरीली और शानदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए प्रसिद्ध हैं। माना जा रहा है कि उनकी प्रस्तुति सुनने के लिए संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान में जुटेगी।
संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत से ही कला की विविध छटाएँ देखने को मिलेंगी। स्कूली और कॉलेज छात्र-छात्राएँ कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद स्कूल विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती मंगलाचारण, सेजेस जगदलपुर के विद्यार्थियों द्वारा बिहू (आसामी), बलीकोंटा के विद्यार्थियों द्वारा ओड़िआ समूह नृत्य और स्वामी विवेकांनद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वायनाड केरला ट्रायबल डांस, हायर सेकण्डरी बिलोरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आसामी समूह नृत्य और हायर सेकण्डरी स्कूल कलचा की विद्यार्थियों द्वारा गोंडी समूह नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही बस्तर की सदियों पुरानी जनजातीय परंपरा का प्रदर्शन होगा, जिसमें लामकेर के कल्लूराम और साथी द्वारा पारंपरिक गेड़ी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। छिन्दावाड़ा दरभा के महादेव और साथी लोकप्रिय नृत्य धुरवा नाचा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
स्थानीय प्रतिभाएँ बिखेरेंगी रंग लोक कला मंच चिरैया (कोण्डागांव), विधि सेनगुप्ता, सक्षम दन्तेवाड़ा, और बस्तर संगीत महाविद्यालय (घुंघरू) जैसे स्थानीय एवं पंजीकृत कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। रास परब और बस्तर संगीत महाविद्यालय (घुंघरू) द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!