Ro no D15139/23

शांति और विकास की नई इबारत लिखेगी ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’

*खेल प्रेमियों के लिए 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ का होगा आयोजन*

*रायपुर, 2 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर की धरती अब बदलाव की एक नई पदचाप सुनने को तैयार है। रविवार 22 मार्च को आयोजित होने वाली ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक मंच बनेगी, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की नई और सकारात्मक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का एक महा-अभियान भी साबित होगी। इसको लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इस गौरवशाली आयोजन में प्रदेशवासियों से इस मैराथन में अपनी अधिकतम सहभागिता की अपील की है।
केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया कैंपेन’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना इस मैराथन का एक प्रमुख लक्ष्य है। प्रशासन का ध्येय है कि बस्तर को ऊर्जा, सकारात्मकता और अटूट एकजुटता के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय मानचित्र पर गौरवान्वित किया जाए। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे न केवल स्वयं इस दौड़ के लिए पंजीयन कराएं, बल्कि अपने आसपास के लोगों, मित्रों और परिजनों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जितनी बड़ी भागीदारी होगी, बस्तर की एकजुटता का संदेश उतना ही सशक्त होकर उभरेगा। जगदलपुर में आगामी 22 मार्च को होने वाली इस दौड़ का ध्येय वाक्य ‘स्वस्थ बस्तर, शांतिपूर्ण बस्तर और सशक्त बस्तर’ रखा गया है, जो यहाँ के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.bastarheritage.run पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

  • Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला

    *रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले*   रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ…

    Read more

    16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान पूर्व में 11 मई को रखा गया था जिसे संशोधित करके 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा

      जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप