
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग, कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदगणों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचगणों और समस्त जनप्रतिनिधि गणों के आतिथ्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।









