Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से होगा बस्तर ओलंपिक 2025 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, बस्तर ओलंपिक 2025 अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है। जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह गुरुवार 11 दिसंबर  को प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर के प्रेरणादायक नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री   अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री   केदार कश्यप, बस्तर सांसद   महेश कश्यप और कांकेर सांसद   भोजराज नाग, कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष  लता उसेण्डी, जगदलपुर  विधायक   किरण सिंह देव, अंतागढ़ विधायक   विक्रम उसेंडी, चित्रकोट विधायक   विनायक गोयल, केशकाल विधायक   नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक   आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक   चैतराम अटामी, बस्तर विधायक  लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक  विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष  वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर   संजय पांडे, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष   श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष   विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष   रूपसिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष   भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष   रूपसाय सलाम सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदगणों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचगणों और समस्त जनप्रतिनिधि गणों के आतिथ्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

    जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट धावकों को किया गया सम्मानित*   रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और…

    Read more

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

    सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प*   *छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए लोगों ने जानी इतिहास की त्रासदी*   रायपुर, 14 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!