Ro no D15139/23

प्रभु श्री रामलला दर्शन के लिए सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

*संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल तथा कृषि मंत्री श्री नेताम ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी*

*राज्य में 29 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्याधाम की यात्रा*

रायपुर, 24 सितंबर 2025/सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन से श्रद्धालुओं के जत्थे को विशेष ट्रेन से रवाना किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में अब तक 29 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम तथा आसपास के अन्य तीर्थस्थल की निःशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है।

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल और कृषि मंत्री श्री नेताम ने श्रद्धालुओं के जत्थे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक सफर नहीं बल्कि हमारी आस्था, भक्ति और संस्कृति से गहराई से जुड़ने का अवसर भी है। अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि आज उनके जीवन की बड़ी तमन्ना पूरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इन श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या धाम और आसपास के तीर्थस्थलों की निःशुल्क यात्रा के साथ ही रूकने, ठहरने तथा अन्य आवश्यक इंतजाम सरकार द्वारा किए गए हैं।

अयोध्या धाम यात्रा के लिए रवाना हो रहे सरगुजा के श्री तमन्ना और जशपुर जिले के श्री रतन प्रसाद यादव ने कहा कि वे अपने आप को बड़े सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उनका प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सपना आज पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल