Ro no D15139/23

बीसीसीआई ने जारी किया भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल, खेले जाएंगे 3 वनडे ओर 5 T20

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले न्यूीजलैंड के खिलाफ मुकाबलों से इसकी तैयारी करेगी. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को दोबारा खेलते देखने की चाहत भी पूरी होगी. बीसीसीआई ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है. 3 वनडे और 5 टी20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम अगले साल भारत के दौरे पर आएगी.

इस द्विपक्षीय सीरीज के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी जबकि आखिरी मुकाबला 31 जनवरी 2026 को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबलों के लिए 8 अलग अलग शहरों को चुना गया है.

रोहित और विराट उतरेंगे खेलने

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलने उतरेंगे हर एक फैन को यह जानना था. टी20 से पहले ही दोनों ने संन्यास ले लिया था मतलब अब ये जोड़ी सिर्फ वनडे में खेलती नजर आने वाली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल 3 वनडे मुकाबला खेला जाना है और इसमें रोहित के साथ विराट कोहली के खेलने की उम्मीद है. पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बड़ौदा से होगी. दूसरा मुकाबला राजकोट और आखिरी वनडे मैच इंदौर में खेला जाना है. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी जो नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, वायजैक और त्रिवेंद्रम में खेले जाएंगे.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….