मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 69 से 17 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार करने और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को 25-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा।

तापमान भी 45 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अगले पांच दिन तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

दोपहर में छूटेंगे पसीने

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को आसमाफ साफ रहेगा। दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में दोपहर के समय गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत के कोई संकेत मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे हफ्ते 30 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली लू लोगों की समस्याएं बढ़ाएंगी।

इन इलाकों में रहा अधिक तापमान

पालम – 42.0 डिग्री

रिज – 42.4 डिग्री

आयानगर – 42.3 डिग्री

जाफरपुर – 42.6 डिग्री

मुंगेशपुर : 43.5 डिग्री

पीतमपुरा – 42.8 डिग्री

पूसा – 42.9 डिग्री