Ro no D15139/23

Winter Session 2025: सत्र शुरू होने से पहले PM मोदी का विपक्ष पर वार—‘यहां ड्रामा नहीं, डिलिवरी होनी चाहिए’

Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने वाला है. पीएम मोदी ने कहा—यह सत्र सिर्फ रस्म नहीं, देश की प्रगति को तेज गति देने का अवसर है. इस बार शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा इस दौरान कई अहम बिल पेश होंगे.

Winter Session 2025: संसद का आज शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. सत्र के शुरूआत से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की. पीएम मोदी ने इस दौरान बिहार का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती की बात कही. इस बार शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पास हो सकते हैं. नरेंद्र मोदी ने संसद शीतकालीन सत्र पर कहा, “ये शीतकालीन सत्र ये सिर्फ रस्म नहीं है बल्कि राज्य को प्रगति की ओर तेज गति से लेने जाने के जो प्रयास चल रहे हैं उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र करेगा। ऐसा मेरा विश्वास है.

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाए. पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आएं। दुर्भाग्य ये है कि 1-2 दल तो ऐसे हैं कि वो पराजय भी नहीं पचा पाते. मैं सोच रहा था कि बिहार के नतीजों को इतना समय हो गया, तो अब थोड़ा संभल गए होंगे. लेकिन, कल जो मैं उनकी बयानबाजी सुन रहा था, उससे लगता है कि पराजय ने उनको परेशान करके रखा है.. उनसे मेरा आग्रह है कि पराजय की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए.

बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने ममता बनर्जी पर कंसा तंज

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “विपक्ष ने पूरा मानसून सत्र इसी (SIR मुद्दे पर) में खराब किया था। राहुल गांधी 20 दिन तक पूरे बिहार में घूमे और एक व्यक्ति नहीं मिला, जिसे बिहार में SIR से कोई दिक्कत हुई हो। वहां चुनाव संपन्न हुआ और राहुल गांधी का सूपड़ा साफ हो गया…”

उन्होंने आगे कहा, “…ममता जी जानती हैं कि बंगाल में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है और इसलिए वो अभी से बहाने खोज रही हैं…”

सपा सांसद ने क्यों कहा नहीं चलने देंगे सदन

समाजवादी पार्टी राम गोपाल यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र पर कहा, “सत्र में जो कुछ होता है वो सरकार की मंशा से होता है हमारी तो मंशा होती नहीं तो हमें तो उम्मीद कुछ नहीं है हमारे जो मुद्दे हैं वो हम उठाएंगे। हमें इजाजत नहीं मिला तो सदन नहीं चलेगा…सबसे मुख्य मुद्दा ही SIR का है..इनकी मंशा है कि वैध वोटों को काट दो और कह दो कि ये घुसपैठिए…वो हम होने नहीं देंगे.”

  • Related Posts

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    Humayun Kabir : कोलकाता. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी का नाम बदल दिया है. कबीर ने…

    Read more

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर चुना है. यूके स्थित ईरान इंटरनेशनल के सूत्रों के अनुसार, ईरान की धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी