Ro no D15139/23

हॉकी: सुल्तान अजलान शाह कप में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया

मलेशिया के इपोह में मंगलवार को सुल्तान अजलान शाह कप में बेल्जियम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत मजबूती से करते हुए बेल्जियम पर दबाव बनाया था। बेल्जियम को मैच शुरू होने के दस मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर से पहला मौका मिला, और जल्द ही उन्हें दूसरा मौका भी मिला। भारतीय टीम की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सका।

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने बढ़त बनाई। रोमन डुवेकोट (17’) ने मैच का पहला गोल किया। भारतीय टीम ने इसके बाद गोल की लगातार कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बेल्जियम ने हाफटाइम तक अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में अभिषेक (33’) के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की और मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। भारतीयों ने दूसरे गोल की तलाश में बेल्जियम पर दबाव बनाया, लेकिन बेल्जियम ने निकोलस डी केर्पेल (45’) के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से वापस बढ़त बना ली।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में रोमन डुवेकोट (46’) ने गोल करके बेल्जियम की बढ़त 1-3 कर दी। भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (57’) ने रबीचंद्र सिंह के शानदार क्रॉस पर गोल करके बढ़त को कम किया। भारत को उम्मीद की एक किरण दिखाई। लेकिन अंत तक भारत बेल्जियम की बराबरी नहीं कर सका। भारतीय टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया को 1-0 से हराया था। बेल्जियम के साथ दूसरा मैच बारिश की वजह से मंगलवार को पुनर्निर्धारित किया गया था।

भारत का अगला मैच 26 नवंबर को 17:30 (आईएसटी) पर मलेशिया से होगा। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 के मैच फैनकोड पर लाइव दिखाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!