बेमेतरा : मिनीमाता स्मृति दिवस पर जिले के 35 दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल सौंपी

सभी ने हॉर्न बजाकर खुशी जतायी
बेमेतरा 12 अगस्त 2023- संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने आज विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में मिनीमाता स्मृति दिवस आयोजित कार्यक्रम में के मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 20 दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मय हेलमेट सौंपी। सभी ने ट्राइसाइकिल का हॉर्न बजाकर खुशी जतायी।
          इसी प्रकार विकासखंड मुख्यालय बेरला में विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी 15 दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदाय की। इन सभी दिव्यांगों ने भी बैटरी चालित ट्राइसाइकिल पाकर खुशी का इजहार हॉर्न बजा कर किया। दोनों जगह समाज कल्याण के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
        संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शोषण, भेदभाव तथा अत्याचार से मुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण में उनका योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज की उन्नति तथा विकास के लिए निरंतर कार्य किया। मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला थी, जो सांसद बनी थी। स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति मिनीमाता मानव उत्थान व समाज कल्याण के लिए समर्पित रहीं।
         वहीं बेरला कार्यक्रम में विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि मिनीमाता का पूरा जीवन समाज के शोषित तथा वंचित लोगों की भलाई के लिए समर्पित रहा।
 उन्होंने पुण्यतिथि पर मिनीमाता को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मिनीमाता के कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिये हमेशा याद की जाएंगी।

Related Posts

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने उच्च शिक्षा, पशुपालन और ग्रामोद्योग पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय* *बजट में बड़ी वृद्धि के साथ प्रदेश में नवाचारों को बढ़ावा, हर वर्ग…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश* रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘