Ro no D15139/23

बेमेतरा PWD का “नाली कांड” उजागर! तीन पत्रों ने खोली विभाग की पोल

(PWD के कार्यपालन अभियंता ने सरकार को दी झूठी जानकारी )

(जनदर्शन और सुशासन तिहार में फर्जी निराकरण का बड़ा खुलासा)

गोपाल शर्मा

बेमेतरा 12 फरवरी – लोक निर्माण विभाग (PWD) बेमेतरा में बड़ा घोटाला सामने आने की आशंका जताई जा रही है। सोमईखुर्द से धौराभाठा मार्ग निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। दस्तावेजी प्रमाणों से विभागीय अधिकारियों द्वारा कलेक्टर और प्रदेश सरकार को परस्पर विरोधी जानकारी देने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य अनुबंध क्रमांक 255/DL/2022-23 दिनांक 30/12/2022 के तहत स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों ने सड़क की घटिया गुणवत्ता और नाली निर्माण नहीं होने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन (टोकन क्रमांक 2210225000089 दिनांक 29/04/2025) एवं सुशासन तिहार 2025 (टोकन क्रमांक 25544208700008) में दर्ज कराई थी।
* विरोधाभासी दावे, सच्चाई क्या है? *
13/10/2025 – कार्यपालन अभियंता ने पत्र क्रमांक 5592 में दावा किया कि सड़क एवं नाली निर्माण जून 2025 में पूर्ण हो चुका है, शिकायत निराधार है।

15/05/2025 – सुशासन तिहार पोर्टल में दर्ज किया गया कि नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

02/12/2025 – पत्र क्रमांक 6424 में स्वीकार किया गया कि सड़क पूर्ण है पर नाली निर्माण हुआ ही नहीं, इसके लिए अलग से निविदा आमंत्रित की जाएगी।

तीन अलग-अलग पत्रों में तीन अलग-अलग तथ्य! सवाल उठता है – क्या सरकार और कलेक्टर को गुमराह किया गया?

* क्या बिना निर्माण के निकाल ली गई राशि?*

ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक न तो सड़क की स्वतंत्र जांच हुई है और न ही ग्राम में नाली का निर्माण हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि उप अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना कार्य कराए राशि का आहरण किया गया हो सकता है।
यदि नाली निर्माण पूर्ण बताया गया था तो भुगतान किस आधार पर हुआ?
यदि कार्य प्रारंभ बताया गया था तो वर्तमान में “नहीं हुआ” कैसे कहा जा रहा है?
ग्रामीणों ने प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही, झूठी जानकारी पर FIR दर्ज करने व ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग प्रदेश सरकार से की है ।

मामला अब प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन की साख पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा?

  • Related Posts

    विकसित भारत का रोड मैप तैयार, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा अब 125 दिनों का रोजगार

    *कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में 1 जुलाई 2026 से लागू होगा विकसित भारत जी राम जी योजना*   *जल संरक्षण,आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सहित स्थाई परिसंपत्तियों के…

    Read more

    खरीफ 2026 की तैयारी पूरी : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिलेगी समय पर सुविधा

    कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय   धमतरी, 13 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका