Ro no D15139/23

हितग्राहियों को मिलेगा निशुल्क गैस कनेक्शन

उज्ज्वला योजना अंतर्गत जिले में आवेदन आमंत्रित
इच्छुक हितग्राही पीडीएस दुकान में आवेदन कर सकते है जमा
सुशासन त्योहार शिविरों में दिए गए आवेदनों व पीएम आवास पूर्ण करने वालों को प्राथमिकता

   प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिले में पात्र हितग्राहियों से निःशुल्क गैस कनेक्शन हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि जिन हितग्राहियों ने हाल ही में आयोजित सुशासन त्योहार के दौरान शिविरों में गैस कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत किए थे, उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को भी प्राथमिकता के आधार पर उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इच्छुक पात्र हितग्राही निकटतम पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकान में निर्धारित प्रपत्र के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। पीडीएस विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक आवेदन का पंजीयन सुनिश्चित करें और आवश्यक दस्तावेजों सहित संपूर्ण प्रस्ताव संबंधित गैस एजेंसी को समयबद्ध तरीके से प्रेषित करें।
जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत गरीब, ग्रामीण एवं पात्र परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। जिले में लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाने के लिए पीडीएस दुकानों के माध्यम से आवेदन ग्रहण करने की व्यवस्था की है। खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवेदन जमा करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि सत्यापन कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। इस पहल से अधिक से अधिक पात्र परिवार स्वच्छ ईंधन के उपयोग से लाभान्वित होंगे और स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार