Ro no D15139/23

सेवा सेतु से समयबद्ध सेवा का लाभ, तीन दिवस में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

रायपुर ,18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने की पहल ‘सेवा सेतु’ अब आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं की आसान और सुविधाजनक पहुंच का माध्यम बन रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न आवश्यक सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत कम हुई है और पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित सेवा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम महगवां, तहसील सूरजपुर निवासी श्री सुरेश चन्द कुर्रे को सेवा सेतु के माध्यम से मिली समयबद्ध सेवा इसका उदाहरण है। उन्होंने अपनी पुत्री परिधि कुर्रे का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मात्र तीन दिवस में आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

श्री सुरेश चन्द कुर्रे ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना सरल और सुविधाजनक रहा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और निर्धारित समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने शासन की इस पहल को आम नागरिकों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से सेवाएं मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पोर्टल और आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों में सुधार सहित विभिन्न सेवाओं की पहुंच आसान हो रही है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपने आवश्यक शासकीय कार्यों के लिए सुविधाजनक माध्यम मिल रहा है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक निर्देश*   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल