Ro no D15139/23

पर्यटन विकास के लिए जीपीएम जिले को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

*राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए हुआ सराहनीय कार्य*

रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ नैसर्गिक सुंदरता और जैव विविधता से परिपूर्ण गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले ने पर्यटन संरक्षण और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले को ‘इको-टूरिज्म साइट 2025’ का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल एवं पर्यटन मंडल की अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा द्वारा कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी को प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार जिले की सबसे ऊँची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना स्वरूप दिया गया है। राजमेरगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और अब प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर विशेष स्थान बना चुका है।

कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी ने कहा कि यह सम्मान जिले के नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राजमेरगढ़ को एक मॉडल ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। इस उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी का माहौल है। पर्यटन मंत्री एवं कलेक्टर ने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सतत् और जिम्मेदार पर्यटन से आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय समृद्धि के नए आयाम स्थापित होंगे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!