Ro no D15139/23

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये बेहतर एवं अनुकूल वातावरण है। यहां पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं भी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक उद्योग मित्र नीतियां बनाकर उनका क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। इन नीतियों से औद्योगिक क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान होगा, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र में नई सुविधाएं, सब्सिडी और अनेक तरह की छूटें भी मिलेंगी। आज ही राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये अनेक नई नीतियों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेश किया जाये। राज्य शासन द्वारा हर तरह का सहयोग दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में उद्योगपतियों एवं स्टेक होल्डर्स से सीधा संवाद कर रहे थे। डॉ. यादव ने इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी उद्योगपतियों को दिया। संवाद कार्यक्रम में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुश्री कविता पाटीदार और श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गोलू शुक्ला, श्री महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर तथा श्री मधु वर्मा सहित श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, सी.आई.आई. मालवा एवं इन्फोबिन्स के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सेठी और औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड श्री चंद्रमौली शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन द्वारा पूरा संरक्षण दिया जायेगा। शासन के सहयोग से उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हें पूरी मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी नीतियां उद्योग ‍को बढ़ावा देने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी। औद्योगिक विकास को नयी गति मिलेगी। समग्र रूप से औद्योगिक विकास होगा। सभी तरह के उद्योगों को नयी नीतियों का लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर और भी नयी औद्योगिक मित्र नीतियां लायी जायेगी। नयी नीतियों में छोटे से लेकर बड़े उद्योगों के हित का ध्यान रखा गया है। सभी तरह की सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर के मेट्रोपोलिटिन ‍‍रिजन से आस-पास के सभी औद्योगिक क्षेत्र एक दायरे में आएंगे। इससे औद्योगिक विकास को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सड़क तथा वायु मार्ग की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल टूरिज्म को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार एयर एम्बुलेंस सुविधा शुरू की गयी है। उद्योगपतियों के सुझावों को नयी नीतियों में शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

     भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। इस वर्ष के दौरान हम हर महीने और हर 2–4 दिन…

    Read more

    प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गैर विवादित स्थल पर ही हो होलिका दहन पुलिस थानों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे आगामी सभी त्यौहारों को लेकर विशेष सजगता और सतर्कता रखें, पेट्रोलिंग बढ़ाएं मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख