Ro no D15139/23

भगत सिंह कोश्यारी एक असाधारण व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने साधारण जीवन जीकर एक मिसाल कायम की: लोकसभा अध्यक्ष

भगत सिंह कोश्यारी जी सेवा, समर्पण, सिद्धांतों और आध्यात्मिकता की प्रतिमूर्ति हैं: लोक सभा अध्यक्ष
लोक सभा अध्यक्ष ने ‘पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी’ पुस्तक का विमोचन किया
नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद श्री भगत सिंह कोश्यारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक असाधारण व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने साधारण और सरल जीवन जीकर मिसाल प्रस्तुत की है। श्री बिरला ने कहा कि श्री कोश्यारी का संघर्ष, जीवन और राष्ट्र तथा समाज के लिए उनका योगदान केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
उन्होंने आज दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में श्री मदन मोहन सती की पुस्तक “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” का विमोचन करते हुए ये बातें कहीं। इस अवसर पर श्री भगत सिंह कोश्यारी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्री कोश्यारी के शानदार जीवन पर विचार करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि एक छात्र, राजनेता, लेखक और पत्रकार के रूप में, श्री कोश्यारी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने निर्धन और हाशिए पर मौजूद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि अपने पूरे जीवन में, श्री कोश्यारी ने राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखा, अपने जीवन में उनका यह सिद्धांत अटल रहा। संसद में श्री कोश्यारी के साथ अपने समय को याद करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि, सांसद और संसदीय समिति के अध्यक्ष दोनों के रूप में, श्री कोश्यारी ने सर्वोच्च प्रतिबद्धता के साथ संस्था की सेवा करने के लिए एक अद्वितीय समर्पण का प्रदर्शन किया। श्री बिरला ने पहाड़ियों के विकास, वनों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के बारे में श्री कोश्यारी की गहरी आस्था का भी उल्लेख किया।
अपने संबोधन में श्री बिरला ने कहा कि चाहे वे मुख्यमंत्री रहे हों या राज्यपाल या सांसद, श्री कोश्यारी ने न तो अहंकार दिखाया और न ही सत्ता के प्रति लगाव। वे हमेशा सिद्धांतों और नियमों का पालन करते रहे, चाहे वे पद पर रहे हों अथवा नहीं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी सेवा, समर्पण, निष्ठा और आध्यात्मिकता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी के साथ हर बातचीत ने उन्हें राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है। श्री बिरला ने आशा व्यक्त की कि “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” पुस्तक भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन की किरण के रूप में काम करेगी, जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना किया जाए और राष्ट्र तथा उसके लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहें। जिस तरह श्री कोश्यारी के संघर्ष और जीवन ने बहुतों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है, उसी तरह यह पुस्तक सार्वजनिक जीवन में छात्रों, शिक्षाविदों और आम जनता को प्रेरित करेगी। अंत में, श्री बिरला ने इस उल्लेखनीय कृति के लिए लेखक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    Humayun Kabir : कोलकाता. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी का नाम बदल दिया है. कबीर ने…

    Read more

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर चुना है. यूके स्थित ईरान इंटरनेशनल के सूत्रों के अनुसार, ईरान की धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी